Bhagyashree ने….शादी के बाद जानें क्यों…नहीं किया ‘रोमांटिक’ फिल्मों में काम, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली. भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके पति हिमालय दासानी ने शादी के बाद रोमांटिक फिल्मों में काम करने से मना कर दिया थाl भाग्यश्री और हिमालय दासानी स्मार्ट जोड़ी के सेट पर नजर आए हैंl अभिनेत्री भाग्यश्री ने खुलासा किया कि उनके पति हिमालय दासानी उन्हें लेकर काफी पजेसिव थेl इसके चलते उन्होंने उनकी फिल्मों के चयन का दायरा सीमित कर दिया थाl

 



भाग्यश्री ने यह भी खुलासा किया कि उनका ससुराल बाहर की तरह बिल्कुल भी नहीं था

भाग्यश्री ने यह भी खुलासा किया कि उनका ससुराल बाहर की तरह बिल्कुल भी नहीं थाl जब वह पति के घर में आती थी तो वह भाग्यश्री अभिनेत्री नहीं होती थीl भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया में 1989 में डेब्यू किया थाl इस फिल्म में उन्होंने सुमन की भूमिका निभाई थीl इसके बाद वह हिमालय के साथ ‘कैद में है बुलबुल’, त्यागी, और पायल में भी नजर आईl

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

मेरे पति मुझे लेकर बहुत पजेसिव थे’

अब भाग्यश्री इस इस बारे में खुलासा करते हुए कहा, ‘मैंने ऐसे परिवार में शादी की, जिनका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं थाl इसके चलते उन्हें फिल्मी दुनिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थीl मैं जब घर के बाहर आती, तो मेरी दुनिया बदल जाती थी और जब मैं घर पर जाती थी तो मैं भाग्यश्री नहीं होती थीl

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

भाग्यश्री ने यह भी कहा, ‘शादी के बाद मुझे काम करना थाl मैंने काम किया भी पर मेरे पति मुझे लेकर बहुत पजेसिव थेl वे नहीं चाहते थे कि मैं रोमांटिक फिल्में करूंl इसके चलते मेरे लिए काम करने में अड़चनें आईl’

भाग्यश्री ने हिमालय से 1990 में शादी की
भाग्यश्री ने कई फिल्मों में काम किया हैl इनमें घर आया मेरा परदेसी, सौतन की सौतन, हमको दीवाना कर गए शामिल हैl उन्होंने स्टूडियो वन नामक टेलिविजन सीरीज भी डायरेक्ट कियाl भाग्यश्री ने हिमालय से 1990 में शादी की, जिनसे उन्हें दो बच्चे भी हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

Related posts:

error: Content is protected !!