बड़ी खबर IAS गिरफ्तार : IAS पूजा सिंघल को ईडी ने किया….गिरफ्तार 19 करोड़ कैश मिलने के मामले में….. लंबी पूछताछ के बाद हुई…..गिरफ्तारी

रांची. आखिरकार IAS पूजा सिंघल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी ने ये गिरफ्तारी की है। आपको बता दें कि खनन घोटाले में आईएएस पूजा सिंघले के 20 से ज्यादा ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी, इस दौरान आईएएस पूजा सिंघल के करीबी चार्टर एकाउंटेंट सुमन कुमार के पास से करीब 19 करोड़ कैश बरामद हुए थे।

 



इतने बड़े पैमाने पर कैश मिलने के बाद सीए को ईडी ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आईएएस पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा से लगातार पूछताछ की जा रही थी।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

कल भी भी 9 घंटे की पूछताछ हुई थी, जिसके बाद पति-पत्नी को दोनों कल शाम घर जाने की इजाजत दे दी गयी थी। आज फिर से ईडी ने आईएएस को तलब किया था।

आज सुबह 10.30 बजे आईएएस पूजा सिंघल रांची के ईडी दफ्तर पहुुंची, जहां करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार पूजा सिंघल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

आज ही देर शाम आईएएस को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

error: Content is protected !!