Vicky Kaushal Birthday: इंजीनियरिंग छोड़ने के बाद…सालों तक झेला रिजेक्शन का दर्द, आसान नहीं था…विकी कौशल का सफर

एक्टर विकी कौशल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और आज भी उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। विकी कौशल की डेब्यू फिल्म से ही लोग उन्हें पसंद करने लगे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था

 



इसके बाद उन्हें तुरंत सफलता नहीं मिली थी। विकी कई सालों तक फिल्मों में रिजेक्ट होते रहे। तो चलिए आज एक्टर के बर्थडे के खास दिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

पिता नहीं चाहते थे फिल्मों में आए विकी कौशल
विकी कौशल के पिता श्याम कौशल भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं और वह फिल्मों के स्टेंटमैन थे।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

विकी कौशल का जन्म चॉल में हुआ था और उनके पिता फिल्मों में काम करके अपना गुजर बसर करते थे। श्याम कौशल नहीं चाहते थे कि उनका बेटा विकी फिल्मों में आए। वह विकी की पढ़ाई पूरा कराना चाहते थे और उन्हें फिल्मों से दूर रखना चाहते थे।

इंजीनियरिंग कॉलेज में लिया एडमिशन
विकी कौशल ने पिता के दबाव में इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन ले लिया लेकिन उनका इसमें मन नहीं लगा। विकी को एक बार विसिट के लिए आईटी कंपनी में ले जाया गया, जहां एक्टर ने तय कर लिया कि वह ये जॉब नहीं कर सकते। बस फिर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

कई बार हुए रिजेक्ट

विकी कौशल ने पिता श्याम कौशल ने एक बार बताया था कि एक्टर ने काफी स्ट्रगल किया है। विकी 5 सालों तक रोज ऑडिशन के लिए जाते थे और हर दिन रिजेक्ट हो जाते थे। विकी कौशल ने फिल्मों में आने से पहले ही अपना रूटीन फिक्स कर लिया था और रोज ऑडिशन देते थे। मसान मिलने से पहले विकी को काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा

गैंग्स ऑफ वासेपुर में बनें असिस्टेंट

फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में विकी कौशल ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके बाद उन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्म मसान में काम किया था। इसके बाद एक्टर ने ऊरी- द सर्जिकल स्ट्राइक, मनमर्जियां, सरदार उधम जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Related posts:

error: Content is protected !!