गर्मियों में दिन की शुरुआत इन 5 फ्रूट सलाद से करें, सेहत को मिलेगा फायदा

मई के महीने में गर्मी अपने पीक पर आ चुकी है. देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के आसपास चल रहा है. सुबह से ही जहां सूरज की तपिश महसूस होने लगती है, वहीं दोपहर में तो घर से बाहर निकलना ही किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता है. मौसम के इस तीखे मिजाज के बीच जरूरी है कि हमारा शरीर स्वस्थ्य बना रहे. बॉडी को हेल्दी रखने के लिए समर सीजन में अपनी डाइट में बदलाव करना अहम होता है.

 



खाने में ऐसी चीजों का चुनाव करना चाहिए जिससे शरीर हाइड्रेट होने के साथ ही एनर्जेटिक बना रहे. आज हम आपको कुछ फ्रूट सलाद के बार में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खाकर आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं. इनकी मदद से आप पूरा दिन खुश को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे.इन 5 फ्रूट सलाद को करें ट्राई

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

1. तरबूज सलाद – गर्मियों के मौसम में बाजार में तरबूज की बहार आ जाती है. इस मौसम में तरबूज का सेवन कई फायदे देता है. तरबूज में 90 फीसदी से ज्यादा पानीहोता है जिससे तेज गर्मी में भी शरीर डिहाइड्रेट नहीं होता है. तरबूज सलाद बनाने के लिए चिलगोजा, पुदीना, नींबू आदि का प्रयोग किया जा सकता है.

अनार-कीवी सलाद – अनार और कीवी दोनों ऐसे फ्रूट्स हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. ये दोनों ही फल प्रचुर मात्रा में पोषक तत्वों को अपने भीतरसमेटे होते हैं. इस सलाद को बनाने के लिए अनार, कीवी के साथ चीज और पुदीना पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें सरसों के बीज, संतरे की स्लाइस, नींबू रस, वर्जिन ऑलिव ऑयल का प्रयोग भी होता है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

मिक्स फ्रूट सलाद – मिक्स फ्रूट सलाद बनाने में जितना आसान है, ये खाने में भी उतना ही टेस्टी है. इसे बनाने के लिए तरबूज, कीवी, खरबूज और पाइनएप्पल का इस्तेमाल किया जाता है. इसे सजाने के लिए तिल, नट्स, पुदीना पत्ती का प्रयोग होता है.

मैंगो मॉजेरेला सलाद – गर्मी के मौसम की बात हो और आम की चर्चा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. सादा आम जितना स्वादिष्ट और गुणकारी होता है. गर्मियों में इसका सलाद भी उतना ही फायदेमंद होता है. इसे बनाने के लिए आम, मॉजेरेला का यूज होता है. आम में लाल मिर्च, अमजोद, नींबू रस और नमक डालकर उसे चटपटा बनाया जाता है.

5. ब्लैकबैरी सलाद  – ब्लैकबैरी यानी जामुन का सलाद भी गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है. इसे बनाने के लिए जामुन में वर्जिन ऑलिव ऑयल, नींबू, मिर्च और चुटकीभर नमक डाला जाता है. ये काफी टेस्टी होता है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!