किसानों की मदद के लिए कृषक सहायता केंद्र की स्थापना, टोल फ्री नंबर 1800-233-2663 और दूरभाष क्रमांक 07817-222215  

रायपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लाकडाउन के दौरान जिले के किसानों की खेती किसानी से संबंधी समस्या के निराकरण के लिए कृषक सहायता केंद्र की स्थापना की गई है। कृषक सहायता केंद्र का टोल फ्री नंबर 1800-233-2663 है। इसके अलावा दूरभाष क्रमांक 07817-222215  पर भी संपर्क किया जा सकता है।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी मनीष कुमार मरकाम को नोडल अधिकारी 98269-88114 बनाया गया है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरके तिवारी 91795-28896, एडवर्ड एक्का 94241-55086, बी एन भानु 97533-88837 को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।  कृषक सहायता केंद्र का संचालन सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों मे लगाई गई है। जिले का कोई भी किसान कृषि संबंधी सहायता एवं सुझाव के लिए दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/XJzx738rTGY” title=”इस खबर को भी देखिए…”]

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन
error: Content is protected !!