छत्तीसगढ़ : इस जिले में नहीं रह पाई…कोई महिला एसपी, वजह जानकर रह जाएंगे…आप हैरान पढ़िए

सरगुजा। आजादी के बाद से अब तक 56 एसपी बदलने के बाद पहली बार सरगुजा जिले को महिला एसपी मिली है। जिले की एसपी ने मोर्चा संभालते ही सरगुजा पुलिस को फ्रैंडली बनाने के लिए और लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण के लिए एक पहल की शुरुआत की है।



भावना गुप्ता ने संभाली जिले की कमान
दरअसल आजादी के बाद 1 जनवरी 1948 से जिले में जबसे एसपी दफ्तर बना है, तब से 56 पुरुष एसपी यहां अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस बार जिले की कमान भावना गुप्ता को मिली है।

जिले की पहली महिला एसपी ने कार्यभार संभालते ही लोगों की समस्या का निवारण करने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन करना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

लोग कॉल कर के दर्ज करवा सकते हैं शिकायत
इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों तक ये जानकारी पहुंचाई जा रही है कि जो लोग अपनी शिकायत एसपी ऑफिस तक नहीं पहुंच पाते वे सभी अपनी शिकायतें उनके मोबइल नंबर 6266886061 पर कॉल करके दे सकते हैं। इसके लिए एक टीम भी गठित की गई है।

ये टीम कॉल पर मिलने वाली शिकायतों का निवारण करेगी। इस दौरान शिकायत का निवारण करने के लिए समय सीमा भी तय की गई है। इसके तहत आम शिकायतों का निवारण 7
दिन में होगा, जबकि गंभीर समस्याओं का निराकरण 3 दिनों के भीतर होगा।

क्या है इस कार्यक्रम का उद्देश्य

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Big Action : 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त, छाल पुलिस ने बेरियर पर नाकेबंदी कर अवैध कबाड़ से लोड 4 ट्रकों को पकड़ा, 4 आरोपी चालक गिरफ्तार, सभी ट्रकों में भरे मिले अवैध स्क्रैप, किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं, 81 टन से अधिक लोहा, पाइप, एंगल व स्क्रैप जब्त, 48 लाख के वाहनों सहित बड़ी जब्ती कार्रवाई...

इस अभियान के पीछे एसपी भावना गुप्ता का उद्देश्य है कि कई बार लोगों की शिकायते थाने में निराकृत नही हो पाती या यूं कहें कि थाने से भी लोग प्रताड़ित होते है। ऐसे में वो लोग जो अपना नाम गोपनीय रखना चाहते है, उनकी भी शिकायतों का निराकरण होगा। इससे यह भी पता चल सकेगा कि, पुलिस कहां कमज़ोर है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।

पुलिस द्वारा पहले भी इस तरह के कई अभियान चलाए जा चुके हैं, लेकिन इसका असर देखने को नहीं मिला । ऐसे में एसपी भावना गुप्ता द्वारा शुरू की गई ये पहल आम लोगों को कितनी राहत दे पाएगी ये देखना देखना दिलचस्प होगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : 4 दिनों से लिपिक लापता, तालाब में नहाने घर से निकला था, मुलमुला पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया, लिपिक के बारे में कुछ भी पता नहीं चलने से परिजन परेशान...

error: Content is protected !!