छत्तीसगढ़ : ऐसी तकनीक जिससे पैदा होंगी सिर्फ ‘बछिया’, जानकर आप भी शुरू कर सकते हैं पशुपालन का व्यवसाय

गो पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। जहां एक ओर केंद्र सरकार भारी छूट के साथ पशुपालकों को लोन दे रही है तो वहीं छत्तीसगढ़ सरकार भी पशुपालक किसानों के लिए गोधन न्याय योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ लेकर कई पशुपालक बंपर मुनाफा कमा रहे हैं। लेकिन क्या आज हम आपको विज्ञान के ऐसे चमत्कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी एक बार गो पालन के लिए सोचने लगेंगे।

 



दरअसल सरगुज़ा में कृत्रिम गर्भाधान के जरिए 100 में से 90 गाय बछिया जन्म दे रही है। बताया जा रहा है कि ये कमाल सेक्स शॉर्टेन सीरम तकनीक के जरिए संभव हो पाया है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

श्वेत क्रांति लाने के कई प्रयास लेकिन सरगुजा में अब इससे अलग हटकर एक नया फॉर्मूला ले गया है, जिसका अच्छा रुझान भी अब मिलने लगा है। पशुधन विकास विभाग ने सरगुजा जिले में यह नया प्रयोग शुरू किया है, जिसके तहत अमेरिकन कंपनी का सीमेन से गायों का गर्भाधान कराया जा रहा है।

पैदा होगी सिर्फ बछिया

पशुधन विकास विभाग सरगुजा जिले में नया प्रयोग कर रहा है। कृत्रिम गर्भधारण के लिए सेक्स शॉर्टेड सीमेन का उपयोग किया जा रहा है। यह सीमेन अमेरिकन कंपनी का है।

भारत में उत्तराखंड से इसे सरगुजा लाया गया है। पशुविभाग का दावा है कि इस सीमेन के जरिए 92 प्रतिशत तक बछिया का जन्म कराया जा सकता है। पशुधन विकास विभाग सरगुजा ने उत्तराखंड से 600 सीमेन मंगाए हैं। सरगुजा जिले में 350 पशुओं में इस सीमेन से कृत्रिम गर्भधारण कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

पैदा होती है 100 में से 92 बछिया

कंपनी के दावे के मुताबिक सरगुजा में रिजल्ट भी बेहतर आ रहे हैं। 100 में 92 पशुओं ने बछिया जन्म दिया है। पहले पशु पालकों को बछड़ा पैदा होने की वजह से नुकसान होता था। अब इस बात की लगभग गारंटी है कि बछिया ही होगी।

अब खेती में नागर में बैल चलाने का रिवाज खत्म हो गया है। लोग ट्रैक्टर और अन्य माध्यमों से खेतों की जुताई करते हैं। ऐसे में बछड़ा किसानों या पशुपालकों के किसी काम का नहीं होता। जबकि बछिया जब गाय बनती है तो वह ना सिर्फ दूध देती है बल्कि इसकी कीमत बाजार में 60 से 70 हजार होती है

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!