Cannes Film Festival viral images : कांन्स फेस्टिवल में ‘गुत्थी’ का जलवा, तस्वीरें हो रही वायरल, सेलेब्स कर रहें जमकर कमेंट…

मुंबई. देश-दुनिया में इस समय कांन्स फिल्म फेस्टिवल की धूम मची है। इस कांन्स फेस्टिवल के 75वें संस्करण के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने भारत का परचम ऊंचा रखा है। इसके साथ ही भारत के मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी कांन्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंच रहे हैं।

 



अपने मजाकिया अंदाज से सभी को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर ने हाल ही में के पोस्ट शेयर की है। ये पोस्ट तेजी से सकल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रेड कारपेट पर नजर आई गुत्थी

‘द कपिल शर्मा शो’ से अपनी अलग पहचान बनाने वाले बेहतरीन कॉमेडियन गुत्थी (सुनील ग्रोवर) ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है। हाल ही में सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह गुत्थी के रूप में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें ये फोटो मॉर्फ फोटो है जिसको फोटोशॉप किया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

इस फोटो में सुनील वाइट और पर्पल कलर के स्टाइलिश गाउन में दो चोटी के साथ नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुनील ने लिखा, “फ्रेंच रिवेरा।”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

बी-टाउन सेलेब्स भी कर रहे कमेंट

आम आदमी ही नहीं बड़े-बड़े सेलेब्स भी सुनील के फैंस हैं। जो उनकी हर तस्वीर और वीडियो पर जमकर कमेंट करते हैं। उनकी इस स्पेशल तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के भी कई लोग कमेंट कर रहे हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हिना खान भी सुनील की तस्वीर को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाई, उन्होंने हंसने वाली इमेजी के साथ लिखा “सुनील….।”

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!