शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, इन विषयों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, जानें भर्ती नियम और पात्रता शर्तें

जयपुरः  शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान लोक सेवा आयोग में इन दिनों सीनियर टीचर ग्रेड-II पदों पर बंपर भर्ती निकली है। यहां कुल 417 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

 



इस भर्ती के लिए आवेदन 23 मई 2022 से शुरू होंगे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने आवेदन की अंतिम तारीख 21 जून 2022 निर्धारित की है।

इस भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक जिन विषयों के लिए आवेदन मंगाए गए है, उनमें संस्कृत विषय के लिए 91 पद, अंग्रेंजी के 21 पद, हिंदी के 56 पद, सामाजिक विज्ञान के 120 पद, गणित के 47 पद, विज्ञान के 82 पद शामिल है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

वहीं योग्यता की बात करें तो संस्कृत शिक्षक के लिए शास्त्री या संस्कृत मीडियम के साथ समकक्ष संस्कृत परीक्षा एवं शिक्षा शास्त्री/ डिग्री या एनसीटीई से मान्यता प्राप्त एजुकेशन में डिप्लोमा होनी चाहिए। वहीं हिंदी, अंग्रेजी व गणित के शिक्षकों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

नेशनल काउंसिंल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान से एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होनी चाहिए।

आयु सीमा
योग्य अभ्यर्थियों की उम्र 01 जुलाई 2022 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

आयु सीमा में छूट
– राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष – 5 वर्ष
– सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला- 5 वर्ष
– राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला- 10 वर्ष

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!