मशहूर सिंगर का निधन, 46 साल की उम्र में ली अंतिम सांस.. पढ़िए

नई दिल्ली singer Sangeeta Sajith passes away :  सिनेमा जगत से आज एक और दुखद खबर निकलकर आई है। प्लेबैक सिंगर संगीता साजिथ का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सिंगर गुर्दे से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं। संगीता साजिथ 46 साल की उम्र में संगीता साजिथ ने अपनी बहन के घर अंतिम सांस ली।

 



 

निधन की खबर से साउथ सिनेमा में मायूसी छा गई। कई दिग्गज अभिनेताओं समेत फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। साउथ सिनेमा की मशहूर सिंगर संगीता साजिथ ने 200 से ज्यादा गाने गाए हैं। वह मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषाओं में गाना गा चुकी हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

हाल ही में उन्होंने साउथ एक्टर पृथ्वीराज स्टारर कुरुथी का थीम सॉन्ग गाया था। संगीता का अंतिम संस्कार रविवार को शाम तिरुवनंतपुरम के थाइकौड में शांतिकावादम श्मशान घाट में हुआ।

 

इन गानों ने जीता फैंस का दिल

सिंगर संगीता साजिथ ने तमिल फिल्म मिस्टर रोमियो में उनका गाया गाना थन्नीराई कथलिकुम को लोगों ने खूब सराहा था। इस गाने को मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने कंपोज किया था। उनके अन्य हालिया लोकप्रिय गीतों में अय्यप्पनम कोशियुम से थलम पोयी थप्पुम पोयी और कक्काकुयिल से अलारे गोविंदा शामिल हैं। पज्हस्सी राजा फिल्म से ओडाथंडिल थलम कोट्टम और रक्कीलीपट्टू से ‘धूम धूम दूरेयेथो’ भी बहुत हिट थे।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!