छत्तीसगढ़: और सस्ते हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, अगर केंद्र सरकार करती है ये काम, सीएम भूपेश ने कही ये बड़ी बात

रायपुरः पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस पर केंद्र सरकार ने वैट कर दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद से देश भर में ईंधन को दामों में कमी आई है। केंद्र ने राज्य सरकारों को भी वैट कम करने की सलाह दी है। केंद्र के इस सलाह के बाद प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। बालोद दौरे के लिए रवाना होने से पहले सीएम भूपेश ने राज्य सरकार पर वैट टैक्स कम करने के दबाव पर कहा कि केंद्र सरकार ने रेट कम किए है ये अच्छी बात है, लेकिन UPA सरकार के समय जितनी एक्साईज ड्यूटी थी उतनी ली जानी चाहिए।

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

केंद्र ने जो वैट कम किया है, उसमें राज्य का हिस्सा आटोमेटिक कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर जो 4 प्रतिशत सेस लगाया, उसे हटाया जाना चाहिए। ताकि लोगों को राहत मिल सकें।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये की कटौती की।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि इस कदम से पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया था ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उज्ज्वला योजना ने करोड़ों भारतीयों, खासकर महिलाओं की मदद की है। उज्ज्वला योजना के लिए सब्सिडी देने के फैसले से लाभार्थियों के बजट में काफी आसानी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के लिए आम जनता प्राथमिकता में है।

उत्पाद शुल्क में कटौती के आज के फैसले से विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक असर होगा। साथ ही हमारे नागरिकों को राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!