2 गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था पति, मना किया तो पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर शव के साथ बिताई रात

आगरा। यूपी के आगरा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है। दरअसल, यहां पर एक शादीशुदा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपी पति वारदात के बाद पत्नी की लाश के संग रातभर सोता रहा। सोमवार सुबह मामले का खुलासा हुआ। मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला हवेली इलाके का है।

 



सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति का नाम उमंग है। उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उधर, घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

आरोपी पति उमंग ने पुलिस को बताया कि उसकी 2 त क पत्नी को उनके बारे में जानकारी हो गई थी। वह रात में जब शराब पीकर आया और तो वह अपनी पत्नी से गर्लफ्रेंड की बातें करने लगा। जब पत्नी प्रीति ने इसका विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के पिता भूरी सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

इसमें आरोप लगाया गया है कि उपेंद्र प्रीति को कार के लिए परेशान करता था। ससुराल वाले भी परेशान करते थे।

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

Related posts:

error: Content is protected !!