Janjgir Big News : जंगल में सुअर मारने के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आया था शख्स, मृत होने के बाद साक्ष्य छिपाने नहर में फेंक दिया था शव, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, ऐसे खुला घटना से राज… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नगरदा थाना के बहेरा गांव के शख्स के मानव वध के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपियों ने सुअर मारने के लिए करंट बिछाया था, लेकिन उस करंट की चपेट में शख्स आ गया और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद तीनों आरोपियों ने मृत व्यक्ति के शव को साक्ष्य छिपाने नहर में फेंक दिया.



नगरदा थाना प्रभारी सीपी कंवर ने बताया कि 27 मार्च 2022 को घटना हुई थी. बहेरा गांव के रामजी कंवर, दोस्तों के साथ जंगल की ओर गया था, जहां से वह वापस नहीं लौटा. 28 मार्च को उसके बेटे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, फिर 29 मार्च को नहर में रामजी कंवर की लाश मिली. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी. इस बीच पता चला कि सुअर मारने लगाए गए करंट से रामजी की मौत हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 13 टीआई और 2 एसआई के तबादले... SSP ने जारी किया आदेश...

इस पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और पूछताछ में कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र के कालाभाठा गांव के लीलाधर कंवर, दिलीप कंवर और बुढियापाली के मनोज पैकरा के द्वारा करंट लगाने की बात सामने आई. इसके बाद मामले में नगरदा पुलिस ने आईपीसी की धारा 304, 201, 34 के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

error: Content is protected !!