अच्छी खबर! Airtel फ्री में दे रहा है 1GB डेटा, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

एयरटेल (Airel) अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक खास प्लान तो पेश करता ही है, और अब कंपनी ग्राहकों के लिए एक और खुशखबरी लाई है. दरअसल एयरटेल अपने ग्राहकों को 1जीबी का हाई स्पीड डेटा दे रही है, जो कि ग्राहकों को वाउचर के रूप में मिलेगा.

 



Onlytech की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का फ्री डेटा उन ग्राहकों को मिलेगा, जिनके पास स्मार्ट प्लान है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी सेलेक्टेड यूज़र्स को टेक्सट मैसेज भेज रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि यूज़र्स के अकाउंट में फ्री डेटा वाउचर जोड़ दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल वाउचर के रूप में कॉम्प्लीमेंट्री बेसिस पर डेटा की पेशकश कर रहा है, जिसका इस्तेमाल एयरटेल थैंक्स ऐप में ‘कूपन’ सेक्शन में जाकर किया जा सकता है.

हाई-स्पीड डेटा कथित तौर पर तीन दिनों के लिए उपलब्ध होगा. बताया गया है कि इसे इस्तेमाल करने का आखिरी दिन 1 जून है, जिसके बाद ये डेटा खत्म हो जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

15 मिनट में मिल जाएगा डेटा: कहा जा रहा है कि मुफ्त डेटा ‘कम रिचार्ज वाले ग्राहकों को आमतौर पर 99 रुपये के स्मार्ट पैक पर दिया जाता है.’ एक बार क्लेम करने के बाद वाउचर को यूजर्स के एयरटेल अकाउंट बैलेंस में 15 मिनट के अंदर ऐड कर दिया जाएगा.

error: Content is protected !!