जनसमस्या शिविर में शामिल होने पहुंचे राजेश अग्रवाल, लोगों की सुनीं समस्या

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सभी ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम में चलाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर के अंतर्गत चांपा के भोजपुर स्कूल में शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां बड़ी तदात में लोग अपनी समस्या को लेकर आवेदन जमा कर रहे है।
जनसमस्या शिविर में नगर पालिका चांपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश अग्रवाल ने शामिल होकर जनता को हो रही परेशानियों का जायजा लिया, जिस पर अधिकांश जनता ने पानी की समस्या की बात कही तथा भागीरथी जलधन योजना के अंतर्गत नल लगवाने की मांग करते हुए दिखे । इसपर राजेश अग्रवाल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से बात कर जनता को हो रही परेशानी से अवगत कराया और भागीरथी जलधन योजना के माध्यम से उनको नल कनेक्शन देने की बात कही ।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

राजेश अग्रवाल ने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा जनता के लाभ के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है और जनता की परेशानी को जानने और दूर करने के लिए ही जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, निश्चित रूप से ऐसे शिविर के आयोजन से जनता की परेशानी दूर होगी ।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!