कोरोना वायरस से जंग में मौत होने पर हॉस्पिटल कर्मी को देंगे 1 करोड़ : अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस लड़ाई में अगर किसी हेल्थ सेक्टर के कर्मी की जान गई तो उसके परिवार को दिल्ली सरकार 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगी. यह ऐलान सफाई कर्मचारी, डॉक्टर और नर्स के लिए है.
कोरोना से लड़ाई में मौत होने पर कर्मी के परिवार को 1-1 करोड़
एलजी से हुई बैठक के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में सहयोग कर रहे कर्मचारियों का दिल्ली सरकार पूरा ध्यान रखेगी. उन्होंने ऐलान किया कि इस लड़ाई में मौत होने पर कर्मचारी के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे.



इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

error: Content is protected !!