Lockdown Will Return In India :फिर लगेगा लॉकडाउन? तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यहां के सीएम ने दिए ये निर्देश

बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को संकेत दिया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर उनकी सरकार आने वाले कुछ दिनों में इसपर नियंत्रण के लिये कुछ कदम उठाने पर निर्णय ले सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनावश्यक रूप से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने पहले ही कुछ नियामक कदम उठाए हैं।



इसे भी पढ़े -  Silver Price Crash: दिन भर में ₹19000 तक टूटी चांदी, ₹2.29 लाख रह गई कीमत; खरीदें या नहीं? एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

बोम्मई ने कहा, “कोविड मामलों में वृद्धि को देखते हुए हमारे प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे और कोविड प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा कर मुझे रिपोर्ट सौंपेंगे।” उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अगले कुछ दिनों में रिपोर्ट में आधार पर सरकार कई निर्णय लेगी।

इसे भी पढ़े -  नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें पिछले महीने का रिपोर्ट कार्ड, किसे मिली Top 5 में जगह

मुख्यमंत्री ने कहा, “कोविड को लेकर किसी को अनावश्यक रूप से परेशान होने की जरूरत नहीं है, हमने रोकथाम के लिए कई उपाय किये हैं।” रविवार को कर्नाटक में संक्रमण के 301 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में शनिवार को 222 मामले सामने आए थे।

error: Content is protected !!