Taapsee pannu film: शाबाश मिठू के बाद तापसी की एक और फिल्म तैयार, लेकिन ओरिजनल?

Taapsee pannu in dobaaraa: सोमवार को तापसी पन्नू की शाबाश मिठू के ट्रेलर रिलीज के बाद उनकी एक और फिल्म तैयार होने की खबर है. लेकिन इंडिया में रिलीज करने से पहले उसका प्रीमियर लंदन में किया जाएगा. फिल्म का नाम है, दोबारा. फिल्म एकता कपूर ने प्रोड्यूस की है. डायरेक्टर हैं, अनुराग कश्यप. तापसी की शाबाश मिठू जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रहीं मिताली राज की बायोपिक यानी ओरिजनल स्टोरी है, वहीं दोबारा एक विदेशी फिल्म की रीमेक है.

 



 

 

स्पेनिश कनेक्शन

तापसी की दोबारा स्पेनिश फिल्म मिराज का हिंदी ऐडप्टेशन है. पिछले साल तापसी चर्चित जर्मन फिल्म रन लोला रन के हिंदी रीमेक में दिखी थीं मगर दर्शकों ने रीमेक को खारिज कर दिया था. मिराज 2018 में आई थी, जिसे ओरिअल पाउलो ने डायरेक्ट किया था. अनुराग कश्यप की फिल्म मेकिंग में भले ही अमेरिकी और पश्चिमी फिल्मों की झलक मिलती है, लेकिन यह पहला मौका है जब वह किसी विदेशी फिल्ममेकर की फिल्म को हिंदी में बना रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

क्या है मिराज

मिराज एक फेंटेसी, मिस्ट्री, थ्रिलर है. यह 12 साल के लड़के की कहानी है, जो एक आंधी-तूफान के मौसम में पड़ोस में एक मर्डर देख लेता है. मर्डर की जगह से भागते हुए वह कार से टकरा कर मर जाता है. पच्चीस साल बाद उसके अपार्टमेंट में एक महिला पति और बच्चे के साथ रहने आती. वहां एक पुराना टीवी और रिमोट रखा है. पच्चीस साल पुरानी रात जैसा आंधी-तूफान फिर आता है और वह महिला उस टीवी में मर चुके लड़के को देखती है. लड़का बताता है कि उसने क्या देखा था. यहां से कहानी रहस्यमयी मोड़ पर आ जाती है. कौन है वह लड़का, क्या उसने देखा था और वह अचानक टीवी में कैसे इस महिला को दिखने लगा.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

यह है टाइम ट्रेवल

इस फिल्म में दर्शकों को टाइम ट्रेवल देखने को मिलेगा. दोबारा भारत में 19 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म में तापसी पन्नू के साथ पावेल गुलाटी हैं. दोनों की जोड़ी फिल्म थप्पड़ में साथ थी. दोबारा 23 जून को लंदन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी. यह फिल्म का प्रीमियर शो होगा. अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू इस मौके पर वहां जा रहे हैं. लेकिन इससे पहले तापसी की शाबाश मिठू 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!