छत्तीसगढ़: राज्य में फिर बढ़ रहे कोरोना मरीज, आज 100 से अधिक नए संक्रमितों की पुष्टि, CS ने स्वास्थ्य विभाग को दिए ये निर्देश

रायपुरः छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। अलग-अलग जिलों से मिलने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। गुरूवार को प्रदेश में 100 से अधिक नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं 66 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जबकि एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

वहीं आज मिले मरीजों की मिलाकर अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 632 हो गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11 लाख 53 हजार 470 कोरोना की जद में आए हैं। वहीं अब तक कोरोना से 14 हजार 36 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने का आग्रह किया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को बूस्टर डोज का टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!