JanjgirChampa Fire Attack Arrest : बहन से बात करने पर जिंदा जलाने का प्रयास, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, झुलसे युवक की हालत गम्भीर, रायपुर में भर्ती…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के कटौद गांव में युवक को डीजल डालकर जिंदा जलाने के प्रयास के मामले के पुलिस में आरोपी आकाश कर्ष को गिरफ्तार किया है
और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बहन से युवक द्वारा बात करने से वह नाराज था और उस पर आग लगा दिया था. इसके बाद जान बचाने के लिए तालाब में युवक कूद गया था. झुलसे युवक को जांजगीर से कोरबा अस्पताल ले जाया गया था, जहां से गम्भीर हालत होने पर उसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

दरअसल, 15 फरवरी को कटौद गांव में मेला देखने युवक विशु सारथी गया था. यहां युवक आकाश कर्ष पहुंचा और उससे गाली-गलौज की, फिर अपनी बहन से बात करने से नाराज होकर विशु पर डीजल डाल दिया और आग लगा दी. इसके बाद, मौके पर अफरातफरी मच गई और जलने से युवक तड़पते रहा. फिर उसे कोरबा अस्पताल पहुंचाया गया था. कोरबा से डायरी आने के बाद नवागढ़ पुलिस ने आरोपी युवक आकाश कर्ष को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!