Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, बलौदा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर-बलौदा. बलौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया है.

 



बलौदा थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया, 25 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि नाबालिग लड़की को कोई बहला-फुसलालर ले गया है. इस पर पुलिस ने अपहरण का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. इसके बाद आरोपी युवक सूरज लहरे के घर से लड़की को पुलिस ने बरामद किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big News : शिक्षक के निर्माणाधीन घर की छत की हो रही थी ढलाई, ऊपर से गुजरे तरंगित तार की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल ?

पूछताछ में दुष्कर्म की बात सामने आई, जिसके बाद धारा 376, पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 भी जोड़ी गई. प्रकरण में खिसोरा गांव के आरोपी सूरज लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

error: Content is protected !!