Dara Singh old Ad: वायरल हो रहा है 80 के दशक का ये विज्ञापन, Dara Singh के साथ दिखा आज का बॉलीवुड स्टार

Dara Singh 80’s advertisement video: पहलवान, एक्टर और राजनेता दारा सिंह (Dara Singh) ने 12 जुलाई 2012 को अपनी अंतिम सांसें ली थीं. दारा सिंह की 10वीं पुण्यतिथि के मौके पर सोशल मीडिया पर उनका एक विज्ञापन वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर जुगल हंसराज (Jugal Hansraj) के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों अमूल के एड में नजर आए थे. उस समय दारा सिंह (Dara Singh) पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके थे तो वहीं, जुगल की उम्र 8-10 साल की थी. आपको बता दें कि दारा 80 के दशक के पॉपुलर टेलीविजन शो ‘रामायण’ (Ramayan) में हनुमान की भूमिका निभाने के लिए चर्चा में रहे थे.

 



 

 

वायरल हो रहा है विज्ञापन

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

1980 के दशक में प्रसारित विज्ञापन में एक बच्चा (जुगल हंसराज) कहता है, ‘मैं दारा सिंह की तरह मजबूत बनना चाहता हूं.’ तभी दारा सिंह बच्चे को अपनी बाहों में उठा लेते हैं’. आपको बता दें कि दारा सिहं के बेटे विंदू दारा सिंह ने उनकी 10वीं पुण्यतिथि पर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘मिस यू डैड 10 साल हो गए हैं लेकिन आपका आशीर्वाद हमेशा हम सभी के साथ है.’ सोशल मीडिया पर दारा सिंह का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. एक फैन ने विंदु के पोस्ट पर कमेंट करते हुए दारा सिंह को लीजेंड बताया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘जय बजरंग बली’.

 

 

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

140 फिल्मों में किया था काम

 

दारा सिंह ने 40 के दशक के अंत में एक पहलवान के रूप में अपना करियर शुरू किया था. इस फील्ड में नाम कमाने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब कामयाबी हासिल की. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में ‘मेरा देश मेरा धर्म’, ‘भगत धन्ना जाट’, ‘आनंद’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘दादा’, ‘रुस्तम-ए-बगदाद’, ‘शेर दिल’, ‘सिकंदर-ए-आजम’, ‘राका’ जैसी 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. 80 के दशक में उन्होंने ‘रामायण’ में भगवान हनुमान की भूमिका निभाई. इसके अलावा दारा सिंह ने कई पौराणिक फिल्मों में ‘भीम’, ‘बलराम’ और ‘भगवान शिव’ की भूमिका निभाई. फिर साल 1998 में, वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और राज्यसभा के लिए नामांकित होने वाले पहले खिलाड़ी बने. फिर साल 2012 में दारा सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!