JanjgirChampa News : जैजैपुर में विधायक के घर चोरी का मामला, जांच कर रही अलग-अलग 5 पुलिस टीम, एडिशनल एसपी समेत 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी जांच में जुटे, 12 से 15 संदेहियों से पूछताछ जारी, 2 दिन बाद भी खुलासा नहीं

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर में विधायक केशव चन्द्रा के घर में हुई बड़ी चोरी के मामले में 2 दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है. विधायक केशव चन्द्रा ने गुरुवार को इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था और कई सवाल खड़े किए थे.

 



मामले में एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में सक्ती SDOP और डभरा SDOP समेत कई थानों के प्रभारी के साथ अलग-अलग 5 टीम बनाई गई है, जिसमें 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं. यहां पुलिस टीम द्वारा 12 से 15 संदेहियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. साथ ही, कॉल डिटेल निकालकर भी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

आपको बता दें, जैजैपुर स्थित विधायक केशव चन्द्रा के घर में 19-20 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने 2 लाख 15 हजार नगद और साढ़े 6 लाख के जेवरात की चोरी की थी. घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे थे. फिलहाल, 2 दिन पुलिस टीम लगातार मशक्कत कर रही है, लेकिन अभी तक चोरी करने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!