कोडिंग प्रतियोगिता जीतने पर US कंपनी से मिला 33 लाख का Job Offer, उम्र के चलते गवांई नौकरी. पढ़िए पूरी खबर….

नागपुर: वेदांत देवकाटे (Vedant Deokate) अपनी मां के पुराने लैपटॉप पर इंस्टाग्राम ब्राउज का यूज कर रहे थे, तभी उन्हें एक वेबसाइट डेवलपमेंट प्रतियोगिता (Website Development Competition) का लिंक मिला.

 



 

 

उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. दो दिनों में उन्होंने कोड की 2,066 पंक्तियां लिख डाली, जिससे प्रभावित होकर एक अमेरिकी कंपनी में नौकरी ऑफर किया. सैलरी पैकेज करीब 33 लाख रुपये सालाना (Rs 33 Lakh Annual Package) तय हुआ.
इतना बड़ा पैकेज ऑफर पाकर वेदांत बेहद खुश थे, लेकिन उनके सपनों के बीच उनकी उम्र आड़े आ गई. महज 15 साल उम्र होने के चलते उन्हें यह नौकरी नहीं मिलसकी. न्यू जर्सी की विज्ञापन एजेंसी चाहती थी कि वेदांत उनकी एचआरडी टीम में शामिल हों और वर्क असाइन के साथ कोडर्स को मैनेज करें, लेकिन बाद में उनकी उम्र जानने के बाद कंपनी ने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया. उसे दुनिया भर से लगभग 1,000 प्रविष्टियों में से चुना गया था.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

 

 

कंपनी ने कहा पढ़ाई पूरी करें
कंपनी ने वेदांत को सुझाव दिया कि वह अपनी शिक्षा पूरी करें और फिर नौकरी के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं. फर्म ने वेदांत को लिखा, ‘हम आपके अनुभव, व्यावसायिकता और दृष्टिकोण से बेहद प्रभावित हैं. हमारी टीम ने आपकी प्रजेंटेशन को पसंद किया है. हमारी रणनीति में आपकी अंतर्दृष्टि को महत्व दिया.’ आपको निराश होने की जरुरत नही हैं.”

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

 

 

वेदांत ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उसने ऑनलाइन कक्षाओं के लिए इंटरनेट पर रिसर्च की. अपनी मां के लैपटॉप पर सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट, कोडिंग और पायथन जैसी तकनीकों पर लगभग दो दर्जन ट्यूटोरियल सेशन अटेंट किए. वेदांत ने वेबसाइट डिवेलप करने के लिए स्लो और पुराने लैपटॉप पर काम किया. वेदांत के पिता राजेश और मां अश्विनी नागपुर के इंजिनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं.

error: Content is protected !!