‘मौत के वक्त दीपेश भान की आंखों से निकलने लगा था खून. आसिफ शेख का बड़ा खुलासा. पढ़िए खबर….

टेलीविजन सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai) के ‘मलखान’ यानी एक्टर दीपेश भान (Deepesh Bhan) का बीते दिन निधन हो गया। एक्टर की असामयिक मौत ने फैंस समेत सितारों को भी तगड़ा झटका दिया है।

 



 

 

अबतक कोई इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि महज 41 साल की उम्र में दीपेश सबको छोड़ कर चले गए। एक्टर की मौत से टेलीविजन इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। एक्टर के अंतिम संस्कार में आमिर अली, चारुल मलिक, योगेश त्रिपाठी, आसिफ शेफ, रोहिताश गौड़, वैभव माथुर, शुभांगी अत्रे और आमिर अली जैसे सितारे पहुंचे थे। वहीं, इन सबके बीच एक्टर आसिफ शेख ने दीपेश भान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

 

 

आंखों से निकलने लगा था खून
आसिफ शेख ने बताया कि निधन के वक्त दीपेश भान की क्या हालत हो गई थी। एक्टर के मुताबिक, मौत से ठीक पहले दीपेश भान की आंखों से खून निकलने लगा था। एक इंटरव्यू में आसिफ शेख ने कहा,’शूटिंग पर जाने के लिए मैं अपना कार में बैठा ही था। उसी समय मेरे पास रोहिताश गौड़ का फोन आया। रोहिताश गौड़ ने मुझे दीपेश भान की मौत की खबर दी। मुझे लगा कि रोहिताश गौड़ मेरे साथ मजाक कर रहे हैं। ये खबर सुनकर मेरे हांथ पैर कांप गए।’

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

शूटिंग से पहले खेल रहे थे क्रिकेट
आसिफ शेख ने आगे कहा, ‘एक मिनट के लिए मुझे कुछ समझ ही नहीं आया। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि दीपेश भान का निधन हो गया है। मुझे तो शूटिंग पर दीपेश भान से मिलना था। शूटिंग पर जाने से पहले दीपेश भान क्रिकेट खेलने चला गया था। सुबह सात बजे वो क्रिकेट खेल रहा था जब उसके साथ ये घटना हुई। जिंदगी में कुछ भी हो सकता है।’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

ब्रेनहैमरेज बनी मौत की वजह

आसिफ खान ने अपनी बात में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा,’दीपेश भान को ब्रेनहैमरेज हुआ था। उनकी आंखों से खून निकल रहा था। जब सुबह आप उठते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर कम होता है। ऐसे में जरूरत से ज्यादा मेहनत करना भारी पड़ सकता है। क्रिकेट खेलते-खेलते वो बेहोश हो गया। क्रिकेट के मैदान से 5 मिनट की दूरी पर अस्पताल था। दीपेश भान को जल्द ही भर्ती करवाया गया।’

 

 

नहीं थी कोई बुरी लत
आसिफ ने आखिर में कहा,’अस्पताल में दीपेश भान को मृत घोषित कर दिया गया। दीपेश भान पूरी तरह से ठीक था। उसे स्मोक शराब जैसी कोई बुरी लत नहीं थी। 10 दिन पहले ही दीपेश भान ने पूरा बॉडी चेकअप करवाया था। दीपेश भान दिन में 3 घंटे जिम करता था। वजन को संभालने के लिए दीपेश भान पूरी डाइट फॉलो करता था। मैंने हमेशा दीपेश भान को लंबे समय तक एक्सरसाइज करने से मना किया है। वो तो रात को खाना भी स्किप कर देता था।’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!