पत्थरों के ढेर से आ रही थी ऐसी आवाजें, नजदीक जाकर देखा तो चरवाहों की फटी रह गई आंखें

जिले के तिरला के नजदीक ग्राम सूरजपुरा मियापुरा की पहाड़ियों के ऊपर बकरी चराने गए चरवाहे अचानक चौक गए, जब पत्थरों के ढेर के बीच उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी, जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो वहां तीन नन्हे तेंदुए के शावक दिखाई दिए।

 



पहले तो चरवाहे उन्हें जंगली बिल्ली का बच्चा समझते रहे लेकिन जब नजदीक गए तो शावकों के गुर्राने की आवाज और उनका रंग रूप देखकर उन्हें मालूम हुआ कि तेंदुए के शावक हैं। चरवाहों ने तत्काल पहाड़ी पर स्थित माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे ग्रामीणों को भी बुलाया।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

तेंदुए के शावको को देखकर चरवाहों और ग्रामीणों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। यह पूरी घटना तिरला के सूरजपुरा मियां पुरा पहाड़ों पर शनिवार शाम की बताई जा रही है। शाम होते-होते ग्रामीण वापस लौट आये, जब इस बात की सूचना वन विभाग को लगी, तो वन विभाग मादा तेंदुए और उसके तीन शावकों को तलाश करने में जुटा हुआ है।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन
error: Content is protected !!