छत्तीसगढ़: नहीं देखी होगी लड़कियों की इतनी धाकड़ लड़ाई, एक-दूसरे का बाल पकड़कर पीटा. देखिए वीडियो…

आपने हमेशा डीजे की धुन पर लोगों को डांस करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी डीजे की धुन पर दो गुटों की भिडंत देखी है? उसमें भी दोनों गुट लड़कियों का हो! आप में से बहुत लोगों का जवाब होगा नहीं।

 



 

 

 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियों का गुट आपस में जमकर लड़ाई करती नजर आ रहा है। इस दौरान बैकग्राउंड में डीजे की म्यूजिक भी सुनाई दे रही है।

 

 

डीजे बजता रहा, लड़कियां लड़ती रहीं
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि लड़कियां एक दूसरे का बाल खींचकर अंधाधुन लड़ाई करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद लोग बीच-बचाव का भी काम करते हैं। हालांकि लड़कियों का गुट रूकने की बजाय जमकर मार-पीट करता दिखाई दे रहा है। इसमें से दो लड़कियां तो बहुत ही जबरदस्त तरीके से एक-दूसरे को पीटती नजर आ रही हैं। दोनों गुट की लड़ाई तो साफतौर पर देखी जा सकती है, लेकिन इसकी वजह पता नहीं चल पाई है। देखें वीडियो-

इसे भी पढ़े -  ’’ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के खिलाड़ियों ने 11वीं इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में लहराया सफलता का परचम’’

 

 

किसी ने बना लिया वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब लोगों ने बीच बचाव कर दिया तो आखिरकार लड़कियों की लड़ाई शांत हो जाती है और झगड़ा खत्म हो जाता है। तब तक वहां मौजूद किसी शख्स ने इस लड़ाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। लड़ाई का यह वीडियो अब अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर @Chandan18029052 ने कैप्शन में लिखा, ‘डीजे पर डांस करते-करते भिड़ गई लड़कियां.. जमकर चलाए लात-घूंसे। बाल पकड़कर पीटा।’ वायरल हो रहा वीडियो छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित बिश्रामपुर इलाके का बताया जा रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का है, लेकिन वीडियो इन दिनों तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : स्वतंत्रता दिवस पर राजस्व पटवारी संघ भवन में हुआ ध्वजारोहण

https://twitter.com/Chandan18029052/status/1554509820036005888?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1554509820036005888%7Ctwgr%5E350b3e718f7163949356b72a58b8645dbe9d5b79%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=

error: Content is protected !!