CWG 2022 : भारत के खाते में एक और मेडल, लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में उठाया रिकॉर्डतोड़ 355 KG. वजन, जीता मेडल

नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का जलवा बरकरार है। आज वेटलिफ्टिंग में भारत को एक और मेडल मिला है। वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने रिकॉर्डतोड़ 355 किलो वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया।

 



बता दें कि 109 किग्रा कैटेगरी में यह कमाल किया है। लवप्रीत सिंह ने इस गेम में कुल 355 किग्रा. वजन उठाया, जो नेशनल रिकॉर्ड है। लवप्रीत सिंह ने खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं अब भारत के कुल मेडल की बात करें तो अब तक 14 मेडल आ गए हैं। वहीं यह चौथा ब्रॉन्ज मेडल है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

लवप्रीत सिंह ने ऐसे रचा इतिहास

लवप्रीत सिंह ने स्नैच राउंड में बेहतरीन खेल दिखाया और तीनों ही प्रयास में वह सफल साबित हुए। उन्होंने स्नैच राउंड में क्रमशः 157 किग्रा, 161 किग्रा और 163 किग्रा वजन उठाया।

लवप्रीत ने इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में भी अपने तीनों प्रयास सफल किए और क्रमशः 185 किग्रा, 189 किग्रा , 192 किग्रा वजन उठाया। इस तरह लवप्रीत ने कुल 355 किग्रा. वजन उठाया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!