Janjgir FIR : मिस्त्री से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के रोहदा गांव के मिस्त्री से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



शिकायत में नागदास महंत ने पुलिस को बताया है कि वह गांव के बस स्टैंड से अपने घर जा रहा था, तभी सार्वजनिक शौचालय के पास पहुंचा था. उसी समय भंवरमाल निवासी रवि गुप्ता वहां पर आया और नागदास महंत को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. मारपीट से नागदास महंत को चोट आई है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!