रक्षाबंधन पर बन रहे 4 शुभ योग, ये है राखी बांधने के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त…जानिए

नई दिल्ली. अगस्त को पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षा बंधन को भाई बहन के अनमोल प्रेम का प्रतीक माना जाता हैं। प्राचीन काल से सावन माह के पूर्णिमा तिथि के दिन ये त्योहार मनाया जाता हैं। रक्षाबंधन के अपने पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व होते हैं।

 



ऐसा कहा जाता है कि अगर को बहना अपने भाई को शूभ मुहूर्त में राखी बांधती हैं, तो उसके परिणाम काफी सकारात्मक होते हैं। इस बार रक्षा बंधन पर 4 शुभ योग बन रहे हैं। जिसके बारें में हम आगे विस्तार से चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : अमोदा गांव के किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों ने नगदी, सामान सहित 30 हजार की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुए बदमाश, पुलिस की गश्त की खुली

इस साल रक्षा बंधन पर्व पर 4 शुभ योग बन रहे हैं। आयुष्मान योग 10 अगस्त को शाम 7 बजकर 35 मिनट से लेकर 11 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। रवि योग का शुभ संयोग 11 अगस्त को सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : अमोदा गांव के किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों ने नगदी, सामान सहित 30 हजार की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुए बदमाश, पुलिस की गश्त की खुली

वहीं सौभाग्य योग 11 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से 12 अगस्त को सुबह 11 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन शोभन योग के साथ-साथ धनिष्ठा नक्षत्र का भी शुभ संयोग है।

error: Content is protected !!