Road Accident: नहीं रहे सोनू सूद के ये फैन, स्टार यूट्यूबर की रोड एक्सीडेंट में हुई मौत

भोपाल। राजधानी भोपाल के 25 साल के आर्टिस्ट लोकेश यादव ऊर्फ ‘लोकआर्टिस्ट’ की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई जहां सिर में गंभीर चोट आने के चलते उनकी मौत हो गई। लोकेश पेंटर थे, उन्होंने सोनू सूद की पेटिंग भी बनाई थी।

 



इसके अलावा लोकेश लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी थे। लोकेश फिल्म अभिनेता सोनू सूद के बड़े फैन थे। भोपाल में लोकेश एक जाना माना नाम था, जो अपने हुनर से अपनी एक अलग पहचान बना रहा था।

ये अभिनेता भी थे मृतक के फैन

लोकेश यादव भोपाल में ‘लोकआर्टिस्ट’ के नाम से फेमस थे। उन्हें पेटिंग बनाने का शौक था। अपने इसी शोक के चलते वह फेमस हुए थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

लोकेश के यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है। उन्होंने फिल्म अभिनेता सोनू सूद और रितेश देशमुख की भी पेटिंग बना चुके हैं। खास बात यह है कि यह अभिनेता भी लोकेश के फैन थे।

उन्होंने लोकेश की तारीफ के साथ उनसे मुलाकात भी कर चुके है। आपको बता दें कि 15 अगस्त को वह अपना जन्मदिन मनाने वाले थे। लेकिन सोमवार को उनकी मौत की खबर ने उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया।

सोनू सूद ने की थी मुलाकात

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

लोकेश सोनू सूद के बड़े फेन थे। उन्होंने सोनू सूद की कई पेटिंग भी बनाई थी, जिनमें से एक पेंटिंग सोनू सूद ने खुद अपने ट्विटर पर शेयर की थी। इतना ही नहीं उन्होंने फोन लगाकर सोनू की तारीफ भी की थी। वहीं जब सोनू भोपाल आए थे तो उन्होंने लोकेश यादव से मुलाकात भी की थी।

जिसे लोकेश ने अपने जीवन का बड़ा लम्हा बताया था। केवल सोनू सूद ही नहीं बल्कि रितेश देशमुख ने भी उनकी तारीफ की थी और इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोकेश के साथ रील बनाकर उसे शेयर भी किया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!