अनुपमा की यह एक्ट्रेस रख रही है बॉलीवुड में कदम, डेब्यू फिल्म को डायरेक्ट किया है पति ने ही. पढ़िए खबर

Ashlesha Sawant In Movie HARYANA: इन दिनों चर्चित सीरियल अनुपमा में बरखा कपाड़िया के किरदार से कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न लाने वाली अभिनेत्री अश्लेषा सावंत अब बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. पुणे की रहने वाली अश्लेषा दो दशक पहले मुंबई आई थीं और तब से लगातार टीवी की दुनिया में काम कर रही हैं. लेकिन अब इस शुक्रवार को वह बतौर हीरोइन फिल्म हरियाणा में नजर आएंगी. फिल्म में यश टोंक उनके हीरो के रूप में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन संदीप बसवाना कर रहे हैं. संदीप और अश्लेषा पति-पत्नी हैं. हरियाणा इसी प्रदेश में रहने वाले तीन भाइयों की कहानी हैं, जिनमें सबसे बड़े यश टोंक हैं. अश्लेषा से उनके विवाह की बात चलती है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

छोटे पर्दे पर लंबी पारी
अश्लेषा छोटे पर्दे पर चर्चित नाम है. इन दिनों अनुपमा में उनका किरदार बरखा कपाड़िया रोचक मोड़ पर है. कहानी की मुख्य नायिका अनुपमा की सहजता बरखा को पसंद नहीं आती. यहां बरखा और उसका पति अधिक कपाड़िया एंटरप्राइजेस में अपना हिस्से लेने के लिए विदेश से भारत लौटे हैं. आश्लेषा पिछले दो दशक में क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, देश में निकला होगा चांद, पवित्र रिश्ता, पोरस और कुमकुम भाग्य जैसे एक दर्जन से ज्यादा लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में आ चुकी हैं. टेलीविजन पर लंबी पारी खेलने के बाद अब वह फिल्म हरियाणा से बॉलीवुड में किस्मत आजमा रही हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

हरियाणवी रोमांस है यहां
वहीं संदीप बसवाना भी टीवी पर लंबे समय तक एक्टर के रूप में काम करने के बाद निर्देशक के रूप में हिंदी फिल्मों में नई शुरुआत कर रहे हैं. फिल्म पांच अगस्त को थियेटरों में लगेगी. यह फिल्म रोमांस के हरियाणवी स्टाइल को सामने लाती है. इसमें हरियाणवी संस्कृति और वहां के लोगों की जीवन शैली को दिखाया गया है. हालांकि फिल्म में कोई ए-लिस्ट एक्टर्स नहीं है, फिर भी, अश्लेषा इसकी कहानी और दिल को छूने वाले गानों के कारण फिल्म की सफलता को लेकर काफी आश्वस्त है. वह मानती हैं कि आज कंटेंट ही किंग है. इस फिल्म में वह सब कुछ है जो सिनेमा जाने वाले दर्शक एक अच्छी फिल्म से उम्मीद करते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!