Janjgir Arrest : नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का प्रयास वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल जा रही थी, तभी रोहदा निवासी मेकेश्वर दास महंत, उसकी नाबालिग पुत्री का रास्ता रोककर बहला-फुसलाकर अपनी स्कूटी में बैठा कर ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 341, 363, 366, 376, 450, 511 और पोस्को एक्ट की धारा 3, 4 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए रोहदा निवासी आरोपी मुकेश्वर दास महंत को उसके मामा के घर चोरिया में छिपे होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल बम्हनीडीह पुलिस के द्वारा दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!