5G India: इन शहरों में सबसे पहले आएगा 5G नेटवर्क! जानिए लॉन्च डेट…

First Cities getting 5G in India: 5G सर्विसेज को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं और हाल ही में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी का पहला फेज (5G Spectrum Auction) पूरा किया है. इस बात को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है कि भारत में 5G सेवाओं को किस दिन जारी (5G India Launch Date) किया जाएगा, इसकी कीमत (5G India Price) कितनी हो सकती है और सबसे पहले किन शहरों में (5G India in which Cities) इस सेवा को रोलआउट किया जा रहा है. आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं..



 

 

इस दिन रोलआउट की जा सकती हैं 5G सेवाएं!

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

जहां अब तक 5G सेवाओं को 15 अगस्त को लॉन्च किया जा रहा था, अब खबरें आ रही हैं कि 29 सितंबर को 5G सेवाएं जारी की जा सकती है. दरअसल, 29 सितंबर को इंडिया मोबाइल (IMC) 2022 का उद्घाटन किया जा रहा है. खबरों की मानें तो इसी मौके पर भारत में 5G सेवाओं को भी जारी कर दिया जाएगा.

 

 

किन शहरों को सबसे पहले मिलेगा 5G

आइए जानते हैं कि भारत में 5G रोलआउट के पहले फेज में किन शहरों को शामिल किया गया यानी सबसे पहले किन शहरों में 5G सेवाओं को जारी किया जाएगा. पहले फेज में अहमदाबाद, गांधीनगर, गुरुग्राम, बेंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे, ये तेरह शहर हैं. इन शहरों में रहने वाले लोगों को 5G अनुभव करने का मौका सबसे पहले मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

 

 

भारत में 5G की कीमत

5G की कीमत से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जहां एक के हिसाब से 5G की कीमत भारत में 4G से ज्यादा हो सकती है वहीं दूसरी के हिसाब से 4G और 5G की कीमत एक जैसी ही होगी. एयरटेल के सीईओ ने यह कहा था कि भारत में वो 5G को थोड़ा महंगा रख सकते हैं. आपको बता दें कि फिलहाल 5G की कीमत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

error: Content is protected !!