तीन महीने बाद शेयर मार्केट में लौटेगी रौनक, 12 अगस्त को लांच होने जा रहा है इस कंपनी का IPO…पढ़िए

New Stock Market : Syrma SGS Technology जिसका आईपीओ 12 अगस्त, 2022 शुक्रवार को खुलने जा रहा है। और 18 अगस्त तक निवेशक इस आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी Syrma SGS Technology आईपीओ के जरिए 840 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है साथ ही कंपनी ने प्राइस बैंड भी फिक्स कर लिया है।

 



आईपीओ के लिए कंपनी ने 209-220 रुपये प्रति शेयर पर प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ में 766 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू जारी किया जा रहा है। जिसमें मौजूदा निवेशक और प्रोमोटर्स 33,69,360 शेयर अपने होल्डिंग में से आईपीओ के जरिए बेचने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

आईपीओ के जरिए जुटाये जाने वाले रकम से मैन्युफैकचरिंग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के विस्तार के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर के फंडिंग पर खर्च किया जाएगा। छोटे निवेशक कम से कम 68 शेयर के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए 14,960 रुपये देने होंगे। ज्यादा से ज्यादा 194,480 रुपये में 884 शेयर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

आईपीओ में 50 फीसदी कोटा संस्थागत निवेशकों के लिए, 15 फईसदी गैर-संस्थागत निवेशखो के लिए और 35 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है। कंपनी के वित्तीय नतीजों पर गौर करें तो 2021-22 में कंपनी का रेवेन्यू 43 फीसदी बढ़कर 1267 करोड़ रुपये रहा है तो मुनाफा 17 फीसदी बढ़कर 76.46 करोड़ रुपये रहा है।

error: Content is protected !!