WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के बाद भी किसी को नहीं दिखेगा आपका नंबर! जानिए नया फीचर के बारे में..

चैटिंग ऐप्स में सबसे लोकप्रिय मेटा (Meta) का वॉट्सएप (WhatsApp) है. वॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए कई सारे लेटेस्ट अपडेट्स और फीचर्स लेकर आता रहता है जिनसे यूजर्स काफी खुश हैं. खबरों की मानें तो इस समय वॉट्सएप एक नए अपडेट पर काम कर रहा है जिससे आप अपने फोन नंबर को वॉट्सएप पर छुपा सकेंगे. ये तब भी हो सकेगा जब आप किसी वॉट्सएप ग्रुप पर ऐड किये जाएं. आइए जानते हैं कि ये फीचर क्या है, किस तरह काम करता है और इसे कब तक जारी किया जा सकता है..

 



 

 

वॉट्सएप पर आ रहा नया फीचर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वॉट्सएप (WhatsApp) एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स की प्राइवेसी से ही जुड़ा हुआ है. इस फीचर की मदद से आप वॉट्सएप पर ग्रुप्स में ऐड होने के बाद भी अपने फोन नंबर को छुपा सकेंगे. इस फीचर को फिलहाल टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं किया गया है क्योंकि इसपर काम खत्म नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

वॉट्सएप ग्रुप में ऐड होने के बाद भी छुपा सकेंगे नंबर!

WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स को यह ऑप्शन देने वाला है कि वो किसी भी वॉट्सएप ग्रुप में ऐड होने के बाद उस ग्रुप के लोगों से अपने फोन नंबर को छुपा सकेंगे. येजब बिह आप किसी ग्रुप में ऐड होंगे, आपका नंबर छुपा रहेगा और आगे आप चाहें तो ग्रुप के कुछ मेंबर्स के साथ अपने नंबर को सेव कर सकेंगे.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

आपको बता दें कि फिलहाल इस फीचर को डिवेलपमेंट के दौरान वॉट्सएप के एंड्रॉयड बीटा 2.22.17.23 पर देखा गया है. कहा जा रहा है कि इस अपडेट को गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए 2.22.17.23 एंड्रॉयड बीटा के लिए ही जारी किया जाएगा. फिलहाल इसे ऐप्पल फोन्स के लिए नहीं रोलआउट किया जाने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!