नीतीश 8वीं बार बनेंगे CM, ये लेंगे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे इन दलों के विधायक… जानिए

पटना. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ के बाद से बिहार की राजनीति बदल गई है। बीजेपी एक ओर जहां नीतीश कुमार के फैसले को लेकर हमलावर हो गई तो वहीं राष्ट्रीय जनता दल का याराना खूब चल रहा है।



वहीं नए सरकार के गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नीतीश कुमार ने सरकार बनने का दावा करने के बाद अब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नामों का भी ऐलान कर दिया हैं।

राष्ट्रीय जनता दल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार एक बार फिर प्रदेश सरकार की सत्ता की भागडोर संभालेंगे। वे मुख्यमंत्री की पद की शपथ लेंगे तो तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। कल दोपहर दो बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

मंत्रिमंडल को लेकर भी आई ये बड़ी खबर

बिहार की राजनीति को लेकर पल-पल बड़ी खबरें सामने आ रही है। खबर है कि नीतीश कुमार सरकार बनने के साथ ही मंत्रिमंडल का विस्तार कल ही कर देंगे। कहा जा रहा है कि 35 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इनमें दोनों जेडीयू और आरजेडी के खाते में 14 मंत्रालय आ सकते हैं, वहीं कांग्रेस को तीन और लेफ्ट को दो मंत्रालय दिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

इसके साथ ही जीतनराम मांझी की पार्टी को भी एक मंत्रालय दिया जा सकता है। बता दें कि अभी तक मंत्रिमंडल को लेकर ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन नीतीश कुमार ने महागबंधन के सहयोगियों के साथ इसकी चर्चा करनी शुरू कर दी है। वहीं कल तक इस पर मुहर लग सकती है।

error: Content is protected !!