छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस 2022 : राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे सीएम भूपेश, जानिए आपके जिले में कौन से… मंत्री फहराएंगे तिरंगा…पढ़िए

रायपुर. प्रदेश में 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

 



स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बेमेतरा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

इसी तरह संसदीय सचिव रेखचंद जैन बीजापुर, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज जशपुर, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार, संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज बलरामपुर, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू धमतरी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद कोण्डागांव, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी नारायणपुर, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव बस्तर, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे दंतेवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!