3 जवान शहीद: आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादी. जवानों ने किया ढेर, तीन जवान भी हुए शहीद. पढ़िए.

जम्मू कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले एक बड़े आतंकी हमले की खबर सामने आई है। आर्मी कैंप में आज सुबह दो आतंकियों ने घुसने की कोशिश की। इस घटना में सेना के तीन जवान शहीद हो गये, वहीं दोनों आतंकियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू कश्मीर के परगल में उरी हमले जैसी साजिश आतंकियों ने रची थी।

 



 

 

राजौरी से परगल कैंप 25 किमी की दूरी पर है.  11 राष्ट्रीय राइफल से मिली जानकारी के मुताबिक, आर्मी कैंप में आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था. इसमें दोनों आतंकी ढेर हो गए. हालांकि, इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए. अभी सर्च ऑपरेशन जारी है. उधर, धरहल पुलिस स्टेशन से 6 किमी स्थित दूसरी पार्टियों को भी कैंप की ओर रवाना किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

 

 

दरअसल, 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में पाकिस्तान से आए जैश ए मोहम्मद के चार आतंकियों ने आर्मी हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया था. इसमें 19 जवान शहीद हो गए थे. वहीं, 19-30 जवान जख्मी हुए थे. चारों आतंकी ढेर हो गए थे. इसके जवाब में भारत ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिए थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

 

 

इससे पहले बुधवार को सुरक्षाबलों ने बडगाम में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था. मारे गए आतंकी लश्कर के थे. इनमें लतीफ राथर भी शामिल था. लतीफ कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या में शामिल था. सुरक्षाबलों को काफी समय से उनकी तलाश थी. लतीफ 10 साल से एक्टिव था. वह 2012 में श्रीनगर हाईवे पर हुए हमले में भी शामिल था. इसमें 8 जवान शहीद गए थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!