Janjgir Arrest : नगदी रकम और यूरिया खाद की चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने नगदी रकम और यूरिया खाद की चोरी करने वाले दो आरोपियों को किरारी गांव से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों से दो हजार रुपये और दो बोरी यूरिया खाद को जब्त किया है.

 



दरअसल, किरारी गांव के रहने वाले रिखीराम श्रीवास ने बाराद्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके घर से 18 हजार पांच सौ रुपये और दो बोरी यूरिया खाद को चोरी कर ले गए हैं. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच की जा रही थी. इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किरारी गांव के नरेंद्र साहू एवं कमलेश साहू से पूछताछ की गई.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी कमलेश साहू और नरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने दोनों से 2 हजार रुपये और दो बोरी यूरिया खाद को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!