इस सवाल पर रो पड़े ‘द ग्रेट खली’, सोशल मीडिया में वायरल हुआ भावुक चेहरा, फैंस भी रह गए दंग…देखिए

नई दिल्ली. वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के दिग्गज और पूर्व चैंपियन ​​द ग्रेट खली रेसलिंग की दुनिया के बेताज बादशाह रहे हैं। ‘द ग्रेट खली’ एक ऐसे रेसलर हैं, जो WWE में अंडरटेकर, जॉन सीना, जैसे कई फाइटर्स को धूल चटा चुके हैं।



‘द ग्रेट खली’ की फाइट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। तो वहीं उनके मज़ेदार रील्स भी फैन्स को बहुत हंसाते हैं, लेकिन अब खली का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें उनके आंसू छलक पड़े हैं और फैन्स इससे खासे परेशान हो गए हैं।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियों

दरअसल, इन दिनों द ग्रेट खली यानी दलीप सिंह राणा का एक इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं, कि आखिर खली इतने भावुक क्यों हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। शुक्रवार को द ग्रेट खली मीडिया के सामने आए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

यहां जब उनसे जन्मदिन के सेलिब्रेशन को लेकर सवाल हुआ, तब वह अचानक ही मायूस हुए और आंखों से आंसू पोंछते हुए निकल गए। बता दें कि द ग्रेट खली इसी 27 अगस्त को 50 साल के होने वाले हैं। यही कारण है कि पैपराज़ी ने उनसे बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर सवाल किया था, लेकिन खली के रिएक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया।

इसे भी पढ़े -  Expressway और नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, कब से मिलेगी बड़ी राहत

कमेंट कर फैन्स ने पूछे सवाल

सोशल मीडिया पर जब से यह वीडियो सामने आया है तब से फैन्स ने अलग-अलग कमेंट करते हुए सवाल किए और इस पर मीम्स भी बने। कुछ फैन्स ने लिखा, कि क्या खली भाई को वर्ल्डकप 2019 में महेंद्र सिंह धोनी का वो रनआउट याद आ गया, जिसकी वजह से भारत सेमीफाइनल हार गया था।

कुछ ने लिखा कि खली भाई, दो आंसू गिराकर सैलाब ला दीजिए क्योंकि यहां पर बारिश नहीं हो रही है। कुछ यूज़र्स बोले कि शायद खली भाई ने सुन लिया है कि एमएस धोनी 2023 के आईपीएल के बाद रिटायर हो जाएंगे।

error: Content is protected !!