Jio Family Plan: एक रिचार्ज में चलेगा चार लोगों का फोन, फ्री मिलेगा Netflix और Amazon Prime…जानिए

नई दिल्ली. टेलीकॉम कंपनियां कई आकर्षक प्लान्स और ऑफर पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी लेकर आती हैं। दूसरी कंपनियों की तरह ही Jio यूजर्स को भी कई खास पोस्टपेड प्लान्स मिलते हैं। कंपनी का फैमिली प्लान आता है, जिसमें सिर्फ एक रिचार्ज की बदौलत पूरी फैमिली फोन यूज कर सकती है।

 



ये प्लान्स उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिनके परिवार में तीन से चार लोग हैं और उन्हें सभी का अलग-अलग रिचार्ज करना पड़ता है।

Jio Postpaid Plans की बात करें तो इसमें कंज्यूमर्स को कई ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 199 रुपये में आता है। हालांकि, 399 रुपये वाला प्लान ज्यादा अच्छा ऑप्शन है। इस प्लान में भले ही आपको डेटा कम मिल रहा हो।

मगर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS बेनिफिट्स के साथ कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है। इस रिचार्ज में यूजर्स को Netflix, Amazon Prime, Disney + Hotstar का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। मगर इस रिचार्ज के साथ आपको फैमिली प्लान वाला फायदा नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

सस्ता फैमिली प्लान

फैमिली प्लान की शुरुआत 599 रुपये से होती है। इस रिचार्ज में आपको 100GB डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने की बाद यूजर्स को 10 रुपये प्रति GB के रेट से डेटा मिलता रहेगा। यह प्लान 200GB डेटा रोलओवर के साथ आता है। रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा और 100 SMS प्रति दिन मिलेंगे। इस प्लान में मेन यूजर के साथ एक एडिशनल कनेक्शन चल सकता है।

यानी दो लोग इस प्लान को यूज कर सकते हैं। इसके अलावा कंज्यूमर्स को Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। साथ ही कंज्यूमर्स जियो कॉम्प्लिमेंट्री ऐप्स का भी फायदा उठा सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को Jio Prime के लिए 99 रुपये अलग से खर्च करने होंगे।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

तीन लोगों के लिए ये प्लान

Jio 799 रुपये का भी पोस्टपेड प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में मेन यूजर के अलावा दो अन्य लोग अपना फोन यूज कर सकेंगे. इस रिचार्ज प्लान में कुल 150GB डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 10 रुपये प्रति GB के रेट से डेटा मिलेगा।

जियो प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100SMS मिलेंगे. इस रिचार्ज प्लान में भी ऊपर वाले प्लान्स की तरह OTT ऐप्स और Jio Apps का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस मिलेगा।

अगर आप चार लोगों के लिए प्लान तलाश रहे हैं, तो इसके लिए 999 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान में आपको 200GB डेटा मिलेगा. इसमें डेटा रोलओवर लिमिट 500GB है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 10 रुपये प्रति GB के रेट से डेटा मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

।इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का बेनिफिट मिलेगा। दूसरे प्लान्स की तरह ही इस रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को OTT प्लेटफॉर्म्स और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलेगा।

error: Content is protected !!