ऑन स्क्रीन किस करना इन Bollywood Actors को पड़ा भारी, किसी ने हाथ जोड़ बीवी को मनाया तो किसी ने कर ली तौबा-तौबा!

एक्टिंग एक ऐसा पेशा है जिसमें स्टोरी की डिमांड हो तो कुछ ऐसा भी करना पड़ता है जिसे शायद आप करना ना चाहें. फिल्मों में किसिंग सीन्स कुछ ऐसा ही है जिसे करने के बाद कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को रीयल लाइफ में लेने के देने पड़ गए. जी हां…. बॉलीवुड में जहां कुछ एक्टर्स को सीरियल किसर का तमगा मिला तो वहीं कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने एक किस किया तो उनकी असल जिंदगी में हंगामा हो गया. फिर तो किसी ने हाथ जोड़ बीवी को मनाया तो किसी ने हमेशा के लिए ऐसे सीन्स से तौबा ही कर ली.

 



 

 

अजय देवगन (Ajay Devgan)
30 सालों से इंडस्ट्री में काबिज अजय देवगन यूं तो इस तरह के सीन्स नहीं करते लेकिन शिवाय फिल्म में उन्होंने किसिंग सीन किया था जिसके बारे में जब पत्नी काजोल को पता चला तो वो काफी नाराज हुई थीं. इस बारे में खुद काजोल और अजय ने कपिल शर्मा शो पर पहुंचकर रिवील किया था. तब काजोल ने बताया था कि जब उन्हें पता चला तो उनका मन किया कि वो अपनी फिल्म दिलवाले की गन लेकर अजय को शूट कर दें. आखिरकार अजय को हाथ जोड़ बीवी से माफी मांगनी पड़ी थी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
कहा जाता है कि धड़कन फिल्म के एक सीन में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के बीच लिप लॉक सीन फिल्माया गया था लेकिन उस वक्त अक्षय की सगाई ट्विंकल खन्ना से हो चुकी थी लिहाजा जब ट्विंकल को इस सीन के बारे में पता चला तो उन्होंने खूब हंगामा किया और आखिरकार इस सीन को एडिट ही करना पड़ा. इसके बाद अक्षय ऑन स्क्रीन किसिंग सीन करने से बचते रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

शाहरुख खान (Shahrukh Khan)
मशहूर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने यूं तो नो किसिंग पॉलिसी अपनाई है लेकिन जब तक है जान के लिए उन्होंने इस पॉलिसी को तोड़ दिया था और कैटरीना कैफ को किस करते वो नजर आए थे. हालांकि उन्होंने माना कि वो ऐसे सीन्स करने में सहज नहीं हैं और खासतौर से पत्नी गौरी के सामने लिहाजा वो ऑन स्क्रीन किसिंग सीन्स को ना कह चुके हैं.

 

 

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)
आयुष्मान खुराना सही समय पर सही स्क्रिप्ट चुनने वाले एक्टर्स में गिने जाते हैं. जिनकी फिल्में लीक हटकर होती हैं. लेकिन जब विकी डोनर और नौटंकी साला फिल्म में आयुष्मान ने अपनी को एक्ट्रेस के साथ लिप लॉक किया था तो उसे देखने के बाद उनकी पत्नी ताहिरा ने इस पर काफी नाराजगी जताई थी. हालांकि एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने बताया कि अब ताहिरा ऐसे सीन्स को लेकर काफी मैच्योर हो गई हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!