Chhattisgarh Politics : नारायण चन्देल का कांग्रेस पर बड़ा कटाक्ष, कहा, ‘तेरे पैरों के नीचे कोई जमीन नहीं है, ताज्जुब है, फिर भी तुझे यकीन नहीं है’, बड़ा आरोप, ‘छग की कांग्रेस सरकार के वक्त में प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण हो रहा है’

जांजगीर-चाम्पा. नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद जांजगीर पहुंचे नारायण चन्देल ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि छग की कांग्रेस सरकार के वक्त में प्रशासन का राजनीतिकरण हो रहा है और राजनीति का अपराधीकरण हो रहा है. कांग्रेस ने जनघोषण पत्र में वादा नहीं निभाया, इस सरकार को घेरेंगे, सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे. कांग्रेस सरकार में प्रदेश में अराजकता का माहौल है.
नारायण चन्देल ने कहा कि भाजपा टीम भावना से काम करेगी, आने वाले समय में 2023 में कमल खिलाएंगे, छग में सरकार बनाएंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

यहां नारायण चन्देल ने कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है और केवल 2 राज्य में सरकार है. कांग्रेस अपनी अंतिम सांस कर रही है. 2023 तक इस देश के नक्शे से गायब हो जाएगी, कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है, कांग्रेस अपनी जमीन खो दिया है.
नारायण चन्देल ने शायरी करते हुए कांग्रेस पर बड़ा कटाक्ष किया है और कहा है कि ‘तेरे पैरों के नीचे कोई जमीन नहीं है, ताज्जुब है, फिर भी तुझे यकीन नहीं है’.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

आपको बता दें, छग विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद जांजगीर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली और कचहरी चौक में जोरदार स्वागत किया गया. यहां से नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, कार्यकर्ताओं के साथ लोगों का अभिवादन करते नैला पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!