Janjgir Big News : पत्नी की हत्या के बाद पानी टंकी के ऊपर से कूदकर पति ने की खुदकुशी, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के अमलीडीह गांव में पति ने पत्नी की हत्या के बाद पानी टंकी के ऊपर से कूदकर खुदकुशी कर ली है, जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और मर्ग कायम कर जांच कर रही है.थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि शख्स का नाम मनोज बरेठ था. पत्नी की हत्या के बाद पानी टंकी के ऊपर से कूदकर खुदकुशी की है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Birra Arrest : गांजा की अवैध परिवहन करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने सिलादेही गांव से किया गिरफ्तार, 3 किलो 780 ग्राम गांजा, स्कूटी जब्त, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई

आपको बता दें कि मनोज कुमार बरेठ, अपनी पत्नी रमशिला बरेठ की चरित्र पर शंका करता था. इसी बात को लेकर बीती रात में दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद मनोज बरेठ ने तैश में आकर धारदार हथियार से अपनी पत्नी रमशीला बरेठ की हत्या कर दी थी. इस वारदात को 7 साल की बेटी ने देखा था और पुलिस को घटना की जानकारी दी थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पशु सखियों को कराया दुग्ध संग्रहण केंद्र का भ्रमण, ए हेल्प प्रोग्राम के तहत 28 क्रेडर्स ले रही ट्रेनिंग...
error: Content is protected !!