My ID Card SIM Check: ऐसे पता करें आपकी ID पर कितने चल रहे है सिम, तुरंत करें बंद, कहीं पड़ना जाए भारी..

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (Department Of Telecommunication) ने हाल ही में एक पोर्टल को लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप पता कर पाएंगे कि आपकी ID पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं. जो जरूरी नहीं है, उन्हें बंद किया जाए. लोगों को इस फर्जीवाड़े से बचाने के लिए सरकार ने ऐसा कदम उठाया है.

 



 

 

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) के इस पोर्टल का नाम टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection-TAFCOP) है. कुछ राज्यों में अभी प्रयोग के तौर पर चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG News : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन...देखिए पूरी खबर...

 

 

एक वेबसाइट पर लिखा है, यह वेबसाइट लोगों के मदद के लिए है. इसके जरिए से लोग पता कर पाएंगे कि उनकी ID पर कितने मोबाइल कनेक्शन चल रहे हैं. और फिर उसी हिसाब से एक्शन ले पाएंगे.

 

 

सबसे पहले TAFCOP पोर्टल  पर जाना होगा. आपके सामने ऐसा पेज खुलेगा, जहां, अपना मोबाइल नंबर डालना होगा.

 

 

इसके बाद आप Request OTP बटन पर टैप या क्लिक करें. इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा. ओटीपी डालने के बाद वो सारे मोबाइल नंबर दिख जाएंगे, जो आपकी ID से चल रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

 

 

जो नंबर आपके उपयोग में नहीं है उसे चेक बाक्स पर क्लिक या टैप करें और This is not my पर टैप करें. अगर जिस नंबर की जरूरत नहीं है उसे Not required पर क्लिक करें. अगर सारे नंबर आपके पास ही हैं तो आपको को कुछ भी करने की जरूरत नहीं हैं.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

Related posts:

error: Content is protected !!