T20 World Cup: टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर प्लेयर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, ये वजह जान… करोड़ों फैंस को लगेगा तगड़ा झटका

नयी दिल्ली. भारत के सीनियर आल राउंडर रविंद्र जडेजा आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में नहीं खेल पायेंगे क्योंकि उन्हें घुटने की सर्जरी करानी होगी जिसके कारण वह अनिश्चित समय तक खेल से बाहर रहेंगे।



जडेजा एशिया कप में पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ पहले दो मैचों में खेले थे। वह अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम में जरूरी संतुलन देते हैं जिससे 33 साल के इस अनुभवी बायें हाथ के स्पिनर की अनुपस्थिति रोहित शर्मा की टीम के लिये बड़ा झटका होगी।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘जडेजा की दाहिने पैर के घुटने की चोट काफी गंभीर है। उन्हें एक बड़ी सर्जरी करानी होगी और वह अनिश्चित समय तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति और निरंतर समृद्धि का प्रतीक वेदांता उद्योग, रोजगार और सामाजिक विकास में समूह की अहम भूमिका

इस समय अगर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की चिकित्सा टीम के आकलन को देखा जाये तो उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी के लिये कोई समयसीमा नहीं दी जा सकती। ’’

अभी पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह ‘एंटीरियर क्रुसिएट लिगामेंट (एसीएल)’का मामला है जिससे उबरने में छह महीने से ज्यादा का समय लग सकता है। लेकिन कुछ हद तक कहा जा सकता है कि जडेजा कम से कम तीन महीनों के लिये खेल से बाहर रहेंगे।

यह समझा जा सकता है कि जडेजा के घुटने में काफी लंबे समय से समस्या रही है और पिछले एक साल को देखें तो वह खुद को सभी प्रारूपों में बल्लेबाजी आल राउंडर के रूप में बदल रहे हैं जिसमें उनकी बायें हाथ की स्पिन उनकी मुख्य भूमिका से दूसरे कौशल में तब्दील हो रही है। माना जा रहा है कि गेंदबाजी के समय उनके फ्रंट फुट को रखने के दौरान उनके दाहिने घुटने पर दबाव पड़ता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

अपने सीनियर करियर (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) में जडेजा ने सभी प्रारूपों में करीब 630 मैचों में 7000 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी कर 897 विकेट झटके हैं जिसमें घरेलू प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और आईपीएल मैच शामिल हैं। सीनियर स्तर पर उन्होंने 13,000 रन बनाये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिये उन्हें काफी समय लगेगा क्योंकि उन्हें सर्जरी के बाद कड़े ‘रिहैब’ से भी गुजरना होगा।

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!