JanjgirChampa Bike Thief : शिक्षक की बाईक की हुई चोरी, डभरा थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. डभरा थाना क्षेत्र के धुरकोट गांव में शिक्षक की बाईक की चोरी हुई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

 



दरअसल, खरकेना निवासी शिक्षक कृपाराम पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बाईक से अपने परिचित तुलाराम पटेल के घर धुरकोट गया हुआ था. बाईक को घर के बाहर खड़ी करके तुलाराम पटेल से मुलाकात करने घर के अंदर चला गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident : 2 बाइक में टक्कर, 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत, अन्य 5 लोग घायल, 2 लोग बिलासपुर रेफर...

आधे घंटे बाद जब वापस जाने के लिए घर से बाहर आया तो देखा कि बाईक खड़ी किए हुए स्थान पर नहीं था. कोई अज्ञात चोर बाईक को चोरी करके ले गया था. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Judgement : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय जांजगीर ने आरोपी को 1 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई...
error: Content is protected !!