Sakti Judgement News : सक्ती के विशेष न्यायालय ने 2 आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई, नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती के विशेष न्यायालय ने नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है. मामला 25 नवंबर 2020 का है.

 



विशेष न्यायालय के अभियोजक राकेश महन्त ने बताया कि मालखरौदा थाना क्षेत्र की 2 नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर 2 युवक जितेंद्र भारती और दीपक भारती भगा ले गए थे. एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो युवकों के उप्र के गोरखपुर के ईंट भट्ठे में लड़कियों के साथ होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

मामले की सुनवाई करते हुए सक्ती के विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी ने आरोपी दोनों युवकों जितेंद्र भारती और दीपक भारती को 20-20 साल की सजा सुनाई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

Related posts:

error: Content is protected !!