Auto Expo 2023: लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ाने आ रही हैं… ये नई SUVs और कारें, ऑटो एक्सपो में देंगी दस्तक

नई दिल्ली. Auto Expo 2023: गाड़ियों के सबसे बड़े शो के तौर पर पहचाने जाने वाला ऑटो एक्सपो जनवरी में शुरू होने वाला है। इस बार इसका 16th एडिशन होगा। इससे पहले फरवरी 2020 में इस 15वां एडिशन लाया गया था। जानकारी के मुताबिक, इसमें कई नई कंपनी भाग लेने वाली है। साथ ही कई नए मॉडल्स को इस शो में पेश किया जाएगा।



इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे SUVs और कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हे ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किए जाने की उम्मीद है।

MARUTI JIMNY 5-DOOR

इस लिस्ट में पहला नाम मारुति की 5-डोर वाली जिम्नी का आता है। ऑटो एक्सपो में इस बार 3-दरवाजों वाली जिम्नी की जगह 5-दरवाजे वाले मॉडल को पेश किया जा सकता है। इसमें 7 लोगों के बैठेने की जगह होगी। नई जिम्नी के पावरट्रेन में 1.5 लीटर वाला K15C मोटर दिया जा सकता है। यह इंजन 102hp की पावर और 138Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम होगा।

इसे भी पढ़े -  Expressway और नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, कब से मिलेगी बड़ी राहत

ट्रांसमिशन विकल्पों में ज्यादातर 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को शामिल किया जाएगा। अनुमान है कि इस कार को 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

HYUNDAI CRETA FACELIFT

2022 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को भी ऑटो एक्सपो में लाए जाने की बात कही जा रही है। क्रेटा फेसलिफ्ट को नए डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। वहीं, पावरट्रेन के लिए इसमें बेस मॉडल की तरह ही 1.5 लीटर वाला नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर वाला टर्बो डीजल इंजन और 1.4 लीटर वाला टर्बो पेट्रोल मोटर विकल्प दिया जा सकता है

इसे भी पढ़े -  सिर्फ एक साल स्‍कूल गए और लिख डाला अमेरिका का इतिहास, पढ़िए अब्राहम लिंकन की अनसुनी प्रेरक कहानी

TOYOTA INNOVA HYCROSS

पहले खबर थी कि टोयोटा के नए हाईक्रॉस MPV को इस साल नवंबर में पेश किया जाएगा, लेकिन अब खबर है कि इस MPV को ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग अगले साल जनवरी में की जा सकती है। इसमें टोयोटा क्रिस्टा की तरह दमदार इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 2.0-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आ सकती है।

MAHINDRA THAR 5-DOOR

कहा जा रहा है कि महिंद्रा की 5-डोर थार को भी ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। इसमें ज्यादा सीटींग कपैसिटी के साथ ज्यादा व्हीलबेस को शामिल किया जा सकता है। साथ ही इसका डिजाइन 30 डॉट वाली थार की तरह ही होगा। पावरट्रेन के रूप में 5-डोर महिंद्रा थार को उसी 2.0- लीटर वाले टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर वाले टर्बो डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो 3-डोर Thar को पावर देता है।

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

error: Content is protected !!